श्रावस्ती को 396 करोड़ की 83 परियोजनाओं की सौगात, विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री योगी

By Liberal Media

Published On:

श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को श्रावस्ती दौरे के दौरान जिले को 396 करोड़ रुपये लागत की 83 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में कानून व्यवस्था चरमरा गई थी, थानों पर अपराधियों का प्रभाव था और सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का अभाव था। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी देश के पिछड़े जिलों में शामिल श्रावस्ती आज ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) जैसी योजनाओं के माध्यम से विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार का भी उल्लेख किया और कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights