श्रीकृष्ण पर बयान को लेकर लखनऊ में भाजपा का प्रदर्शन, मौलाना जर्जिश का पुतला फूंका

By Liberal Media

Published On:

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान के विरोध में मंगलवार को हजरतगंज चौराहे पर भाजपा नेता मनीष यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना जर्जिश का पुतला फूंका और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का कहना था कि इस बयान से यादव समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और यादव समाज के लोग शामिल रहे। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights