रोडवेज बस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। खुटार-पुवायां रोड पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रूजहां कला गांव के पास ओवरब्रिज के नीचे हुआ, जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, खुटार क्षेत्र के गांव गुरघिया निवासी 25 वर्षीय लवनीश वर्मा उर्फ बंटी पुत्र सर्वेश वर्मा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights