शाहजहांपुर। शाहजहांपुर पुलिस की सर्विलांस सेल, एसओजी और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 201 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत गुम मोबाइलों की शिकायतों का तकनीकी माध्यम से सत्यापन और ट्रैकिंग की गई। इसके बाद बरामद किए गए मोबाइल फोन पुलिस लाइन सभागार में उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने शाहजहांपुर पुलिस का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल, निकटतम थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर उसके दुरुपयोग को रोका जा सके और शीघ्र बरामदगी की कार्रवाई शुरू की जा सके।
Byte- पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर









