नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित हासिम गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। थाना कांट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी
हासिम पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम जमौर, थाना कांट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे
की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को दर्ज मुकदमे में आरोप है कि आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर
अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की
धारा 64(1), 137(2), 351 (3), पॉक्सो एक्ट तथा आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के
दौरान आईटी एक्ट की धारा 67 भी बढ़ाई गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights