शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की कांट शाखा ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान तेज करते हुए बुधवार को राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से कुर्की की कार्रवाई की।
बैंक के अनुसार, विजेन्द्र सिंह पुत्र विष्णु दयाल पर ₹12.05 लाख तथा अमरावती पत्नी विजेन्द्र सिंह पर ₹14.55 लाख का ऋण बकाया था। दोनों ऋण खातों के संबंध में नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम, थाना कांट पुलिस तथा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में संपन्न कराई गई।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने सभी ऋणधारकों से समय पर ऋण की अदायगी करने की अपील की है। बैंक ने स्पष्ट किया कि बकाया जमा न करने वाले ऋणियों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की, संपत्ति की नीलामी एवं अन्य वैधानिक वसूली की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
समय पर ऋण चुकाएं, कानूनी कार्रवाई से बचें।








