कन्नौज में पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव की 5.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अब तक 28 करोड़ की संपत्तियों पर कार्रवाई

By Liberal Media

Published On:

कन्नौज। चर्चित दुष्कर्म मामले के आरोपी और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता नवाब सिंह यादव के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में प्रशासन ने उनकी और उनके परिवार के नाम दर्ज करीब 5.25 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को कुर्क कर लिया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर नवनीत राय एवं पुलिस टीम ने सदर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3 आवासीय और 8 कृषि संपत्तियों को कुर्क किया। प्रशासन के अनुसार ये संपत्तियां नवाब सिंह यादव और नीलू यादव के नाम दर्ज थीं।

प्रशासन का कहना है कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights