मोबाइल चार्ज करते समय करंट से पति-पत्नी की मौत, बचाने गई पत्नी भी बनी हादसे का शिकार

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के कसारी गांव में शनिवार देर रात करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, अमर सिंह (40) रात करीब साढ़े 12 बजे कमरे में मोबाइल चार्ज करने के लिए सॉकेट में चार्जर लगा रहे थे। उसी सॉकेट में फर्राटा पंखे का प्लग भी लगा था, जिसमें करंट उतर आया था। नंगे पैर होने के कारण अमर सिंह करंट की चपेट में आ गए और पंखे से चिपक गए।
पति को तड़पता देख उनकी पत्नी उन्हें बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights