बलिया। नगरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर एक मुस्लिम युवक पर नाबालिग अवस्था से शारीरिक व मानसिक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसकी आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर पहले उसे अपने संपर्क में लिया और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका कथित रूप से शारीरिक शोषण किया। युवती का आरोप है कि बालिग होने के बाद जब उसने विधिक रूप से विवाह की बात कही तो युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी की शादी 6 जुलाई को प्रस्तावित है। उसने मांग की है कि मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक इस संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।








