रायबरेली: बीच सड़क युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने बीच सड़क एक युवक की लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना बैसवारा ढाबे के सामने की है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचोबीच खुलेआम मारपीट होती रही, लेकिन मौके पर पुलिस नजर नहीं आई। इससे कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights