मथुरा: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, CCTV वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा। बरसाना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से सड़क पर पैदल चल रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही दोनों महिलाएं हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि यह घटना तीन दिन पहले की है, लेकिन इसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस कार और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights