ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे में गिरी कार, प्राधिकरण की लापरवाही पर उठे सवाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 सेक्टर स्थित रेलवे विहार में गंगाजल पाइपलाइन की खुदाई के बाद खुले छोड़े गए गहरे गड्ढे में एक कार गिर गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि खुदाई के बाद मौके पर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शहर में खुदाई के बाद खुले पड़े सभी गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है।

मामला बीटा-2 थाना क्षेत्र का है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights