लवली पार्टी प्रोडक्ट एंड डिस्पोजल शॉप का भव्य शुभारंभ, भाजपा नेता राजेश वर्मा ने किया उद्घाटन

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। शहर में लवली पार्टी प्रोडक्ट एंड डिस्पोजल शॉप का शुभारंभ भाजपा नेता एवं नगर निगम शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा के पति राजेश वर्मा ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर राजेश वर्मा ने कहा कि इस नई दुकान के खुलने से उपभोक्ताओं को पार्टी प्रोडक्ट एवं डिस्पोजल का गुणवत्तापूर्ण सामान किफायती दरों पर एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराते हैं।

उन्होंने दुकान के स्वामी फरहान खान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इससे पूर्व राजेश वर्मा के दुकान पर पहुंचने पर फरहान खान ने उन्हें बुके भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर अजीज खान, अरकम अंसारी, मेहताब, गुलफाम, शीबू, अशर, रेहान, शाजेब, अजीम, शमशेर, कैफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights