युवक को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुरादाबाद। मुंढापांडे थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में एक युवक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने एक युवक को एक महिला के साथ कथित आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।

मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर आरोपित लोगों की पहचान शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights