राजस्व गांव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात

By Liberal Media

Published On:

Date:

सितारगंज (उत्तराखंड)। सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौका और गोठा को राजस्व ग्राम घोषित कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम प्रधान अनिल राव के नेतृत्व में देहरादून पहुंचकर कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की।

ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि राजस्व ग्राम का दर्जा न मिलने से क्षेत्र के लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने दोनों गांवों को जल्द से जल्द राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग उठाई।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा वन मंत्री सुबोध उनियाल और सचिव रवि शंकर के साथ ग्रामीणों की मांग पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

सौरभ बहुगुणा ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर भूमि संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश** दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा हरसंभव मदद की जाएगी।

ग्रामीणों ने मंत्री के आश्वासन पर संतोष जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके गांवों को जल्द ही राजस्व ग्राम का दर्जा मिलेगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights