मंच पर जगह न मिलने से नाराज सुभासपा एमएलसी, रेल कार्यक्रम का किया बहिष्कार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। दोहरीघाट-वाराणसी रेल सेवा विस्तार और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक नाराजगी भी सामने आई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के एमएलसी बिच्छे लाल राजभर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उन्हें मंच पर उचित स्थान नहीं दिया गया।

मंच पर जगह न मिलने से नाराज एमएलसी बिच्छे लाल राजभर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। उनके समर्थन में सुभासपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम से दूरी बना ली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष और नाराजगी साफ दिखाई दी।

बता दें कि दोहरीघाट-वाराणसी रेल सेवा विस्तार तथा मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाना है। कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक तैयारियां की गई थीं।

हालांकि, कार्यक्रम के बीच सुभासपा एमएलसी की नाराजगी और बहिष्कार ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अब इस मामले को लेकर विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाओं पर भी नजर बनी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights