सीएम योगी ने प्राकृतिक खेती प्रदर्शनी का किया अवलोकन, किसानों ने सीखे बंपर पैदावार के गुर

By Liberal Media

Published On:

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की मौजूदगी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में भव्य किसान प्रदर्शनी भी लगाई गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया और प्राकृतिक खेती से जुड़ी तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी ली। प्रदर्शनी में देसी और प्राकृतिक थीम पर आधारित स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न मॉडल देखे और कृषि वैज्ञानिकों से संवाद कर बिना अधिक लागत के बेहतर उत्पादन के तरीके सीखे। किसानों ने जाना कि किस प्रकार रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री के ‘प्राकृतिक खेती’ संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण, लागत में कमी और आय वृद्धि की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights