नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुला मामला

By Liberal Media

Published On:

Date:

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
परिजनों की तहरीर पर ओबरा थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भरतलाल को गाड़ापाथर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया के साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पीड़िता को आवश्यक कानूनी एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights