उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत डीह के भवानीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में 577 करोड़ रुपये की लागत वाली 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण, आधारभूत संरचना के विकास और गरीब कल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
उन्नाव में सीएम योगी ने 577 करोड़ की 104 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Published On:








