गोरखपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर। जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के नौका टोला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे एक युवक ने चारपाई पर सो रहे अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी छत पर चढ़ गया और चिल्लाते हुए कहा, “मैंने हत्या कर दी।”
मृतक की पहचान 50 वर्षीय ब्रह्मदेव कनौजिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुत्र गोलू कनौजिया पिछले 7-8 वर्षों से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक वह अक्सर अपनी शादी कराने की जिद करता था और इसी बात को लेकर पिता से विवाद करता रहता था।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले ही आरोपी की मां का भी निधन हो गया था। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और शोक का माहौल है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights