भीषण गर्मी में ज्येष्ठ के सातवें मंगल पर VIP ग्रुप, हेल्पिंग हैंड एवं आरएमएल ग्रुप ने बांटे मटके व गमछे

By Liberal Media

Published On:

पुवायां (शाहजहांपुर)। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल (बुढ़वा मंगल) के पावन अवसर पर भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए VIP ग्रुप, हेल्पिंग हैंड ग्रुप एवं आरएमएल ग्रुप की ओर से एक सराहनीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए शीतल जल, फ्रूटी, जलजीरा, प्रसाद, मिट्टी के मटके और गमछों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुवायां नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संजय गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच मटका, गमछा और शीतल जल का वितरण मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसी सामाजिक संस्थाएं समाज को नई दिशा देने का कार्य करती हैं।

सेवा शिविर के दौरान मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को शीतल पेय और प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही धूप और तपिश से बचाव के लिए मिट्टी के घड़े (मटके) और पारंपरिक गमछों का वितरण कर लोगों को दीर्घकालिक राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया।

VIP ग्रुप के क्रिएटर अभिनय गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक दिन की प्यास बुझाना नहीं, बल्कि लोगों को ऐसी वस्तुएं उपलब्ध कराना है जो आने वाले कई दिनों तक उन्हें गर्मी और लू से राहत प्रदान करें।
महासचिव सतीश सक्सेना ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है।
वरिष्ठ सदस्य नीतू गुप्ता ने कहा कि राहगीरों की दुआएं ही उनके सेवा कार्यों की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी ने चेयरमैन संजय गुप्ता, क्रिएटर अभिनय गुप्ता, महासचिव सतीश सक्सेना, वरिष्ठ सदस्य नीतू गुप्ता तथा सभी सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिला महासचिव रोहित सिंहल, विनायक अग्रवाल, राजेश शुक्ला, आशुतोष रघुवंशी, अग्रिमा गुप्ता, डॉ. राजीव कुमार, रजनीश कुमार, अरविंद कुमार, दिव्यांक अवस्थी, अंशिका पटेल, शिवांगी मिश्रा, नीरज गंगवार, कृतिका सिंह, मीनू शर्मा, अन्वेषा सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य एवं सेवादार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights