पार्लर जाने से रोकने पर बवाल, महिला के परिजनों ने पति के घर पर किया हमला

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी को पार्लर सीखने जाने से मना करना पति को भारी पड़ गया। इसके बाद महिला के एक दर्जन से अधिक परिजन देर रात मुंह पर कपड़ा बांधकर पति के घर पहुंच गए और जमकर उत्पात मचाया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया। घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों के साथ भी मारपीट की गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग तोड़फोड़ और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 की बताई जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights