जेवर एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट से पहुंचीं अभिनेत्री गुल पनाग, बोलीं- यह उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

By Liberal Media

Published On:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बताया नई उम्मीदों और रोजगार का द्वार, प्रदेश सरकार की पहल की सराहना

गौतम बुद्ध नगर। अभिनेत्री गुल पनाग ने लखनऊ से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के बीच संचालित पहली सीधी कमर्शियल उड़ान में यात्रा कर इसे उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। जेवर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने प्रदेश सरकार की पहल और क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार की सराहना की।

गुल पनाग ने कहा कि इस वर्ल्ड-क्लास एयरपोर्ट की पहली उड़ान का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद सम्मान और गर्व की बात है। यह केवल एक नई एयर सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए नई उम्मीदों, आकांक्षाओं और रोजगार के अवसरों का द्वार है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे और एविएशन सेक्टर में हो रहे विस्तार से राज्य को नई पहचान मिल रही है। बेहतर क्षेत्रीय हवाई संपर्क पर्यटन, उद्योग, निवेश और रोजगार को नई गति देगा।

अभिनेत्री ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक हवाई अड्डों में शामिल होने जा रहा है और इसका लाभ न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे उत्तर भारत को मिलेगा।

गुल पनाग की इस यात्रा और उनके बयान को लेकर एयरपोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल रहा। पहली कमर्शियल उड़ान के सफल संचालन को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights