एयरपोर्ट के इस गेट से होगा स्वागतपहली कमर्शियल फ्लाइट के ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे किसान
लखनऊ। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से पहली उड़ान के ऐतिहासिक अवसर पर 172 किसानों का प्रतिनिधिमंडल पहली फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेगा। किसानों के इस विशेष दल का आगमन चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी एयरपोर्ट), लखनऊ पर होगा।
यह कार्यक्रम जेवर एयरपोर्ट के निर्माण में भूमि देने वाले किसानों और स्थानीय लोगों की भागीदारी को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। पहली उड़ान में शामिल किसान इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे और प्रदेश के विकास की नई उड़ान का हिस्सा बनेंगे।
प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से किसानों के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। किसानों के लखनऊ पहुंचने पर उनका विशेष स्वागत किए जाने की भी संभावना है।
गौरतलब है कि जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।








