श्यामगंज पुल पर हुआ हादसा, मंत्री ने जताई नाराजगी; डीएम और एसएसपी से करेंगे बात
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार के भतीजे चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज पुल की बताई जा रही है। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, श्यामगंज पुल से गुजरते समय अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन के संपर्क में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चिंता का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलने पर गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग जारी है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
मंत्री ने कहा कि वह इस मामले को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) बरेली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य से बात करेंगे








