मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर घोसी ब्लॉक में जन कल्याण शिविर आयोजित

By Liberal Media

Published On:

जिला सहकारी बैंक चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने किया उद्घाटन, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

मऊ। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को घोसी ब्लॉक परिसर में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय मंत्री एवं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिलेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्र सरकार की नीतियां गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights