बारात में बवाल के बाद युवक ने लगाई फांसी, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

By Liberal Media

Published On:

Date:

मारपीट से आहत युवक की मौत, दूल्हा-दुल्हन पक्ष थाने पहुंचा; विदाई के लिए सुबह तक चली पंचायत

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थराबाजार गांव में रविवार रात एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बारात के दौरान हुए विवाद और मारपीट से आहत एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव से बेल्थराबाजार गांव में बारात आई थी। शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस घटना में 24 वर्षीय प्रिंस राम भी घायल हो गया था।

बताया जा रहा है कि विवाद और मारपीट से आहत प्रिंस राम ने देर रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

सूचना पर पहुंची उभांव थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights