भारतीय युवा चेतना मंच ने रेल यात्रियों और श्रमिकों को वितरित किया शरबत व जल

By Liberal Media

Published On:

यमी फूड कैटर्स के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर चलाया सेवा अभियान

शाहजहांपुर, 13 जून 2026। भीषण गर्मी के बीच जरूरतमंदों की सेवा के उद्देश्य से भारतीय युवा चेतना मंच-शाहजहांपुर ने यमी फूड कैटर्स के सहयोग से रेलवे स्टेशन परिसर में रेल यात्रियों एवं श्रमिकों को शरबत और शीतल जल वितरित किया। कार्यक्रम का आयोजन मंच के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को भी शरबत और पेयजल उपलब्ध कराया गया। मंच के पदाधिकारियों ने श्रमिकों के कार्यस्थल पर पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने का प्रयास किया।

कार्यक्रम से पूर्व यमी फूड कैटर्स के प्रमुख अवध कुमार सक्सेना ने उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

शरबत वितरण कार्यक्रम में भारतीय युवा चेतना मंच के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्रा, व्यापारी नेता नरेंद्र शुक्ला, श्याम मोहन मिश्रा, गोपाल कृष्ण वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, रामरक्षपाल, नवजोत सिंह, आशु पंडित, नीरज कश्यप, ऋषभ सक्सेना, अभिषेक मिश्रा, राहुल पाठक, यूनुस, संजीव सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, संजय राठौर, मदन कारीगर, रोहित मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है और समाज के सक्षम लोगों को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights