रात्रि में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, वाहनों की हुई जांच

By Liberal Media

Published On:

Date:

सितारगंज। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात्रि तिरंगा चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखी गई।

सब इंस्पेक्टर कैलाश देव ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान का संचालन करते हुए वाहनों के दस्तावेज, पहचान संबंधी अभिलेख और सुरक्षा मानकों की जांच की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से पड़ताल की।

इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सीट बेल्ट के प्रयोग, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights