हनीमून पर परिवार को साथ ले जाना पड़ा भारी, मामला पहुंचा तलाक तक

By Liberal Media

Published On:

Date:

मेरठ। शादी के बाद हनीमून पर पत्नी के साथ पूरे परिवार को ले जाना एक नवविवाहित दंपति के रिश्ते में विवाद का कारण बन गया। मामला इतना बढ़ गया कि अब यह परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है और तलाक की नौबत आ गई है।

जानकारी के अनुसार, बहसूमा क्षेत्र की एक युवती की शादी दिल्ली निवासी युवक से एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से तय हुई थी। शादी के बाद दंपति हनीमून पर गए, लेकिन पत्नी का आरोप है कि पति अपने साथ सास, ससुर, ननद और देवर समेत पूरे परिवार को भी ले गया।

पत्नी का कहना है कि हनीमून पति-पत्नी के लिए एक-दूसरे को समझने और साथ समय बिताने का अवसर होता है, लेकिन पूरे परिवार के साथ होने के कारण उन्हें पति के साथ निजी समय नहीं मिल सका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की अब तक तीन बार काउंसलिंग कराई जा चुकी है। हालांकि अभी तक कोई सहमति नहीं बन सकी है।

वहीं पति का कहना है कि उसने परिवार को खुश रखने के उद्देश्य से सभी को साथ ले गया था और उसे अपने निर्णय में कोई गलती नहीं लगत

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights