चलती कार में लगी भीषण आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा। माल रोड स्थित मंडलायुक्त कैंप कार्यालय चौराहे के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार चार लोगों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग बुझाने की व्यवस्था की जाती, तब तक कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुकी थी।

घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights