शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रबंधन, पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जनपद पुलिस ने परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।








