शाहजहांपुर। युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति का प्रकाश जन-जन तक पहुंचाते हुए ज्योति कलश रथयात्रा
रविवार को ग्राम महोलिया मुंडी पहुंची। यज्ञ स्थल देव स्थान पूर्वी माई
पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का वातावरण देखने को मिला।
यज्ञ जिला समन्वयक सूरज वर्मा, अभय सिंह, मंजू गीता शिवानी ने सम्पन्न कराया। शांतिकुंज संगीत टोली के अभय सिंह ने प्रज्ञा गीतों से सभी को भाव विभोर कर दिया। सर्वप्रथम रथ सारथी राकेश जी ने सपत्नीक ज्योति कलश का पूजन किया। मंत्रोच्चार से गायत्री यज्ञ शुरू हुआ।
जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने कहा कि ज्योति कलश रथयात्रा आने से ग्राम महोलिया मुंडी का आज भाग्य उदय हो गया
युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने गायत्री यज्ञ को जन-जन तक पहुँचाने और इसे लोक कल्याण का माध्यम बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया है।

उन्होंने सदियों से चली आ रही रूढ़ियों को तोड़कर समाज के हर वर्ग को गायत्री साधना और यज्ञ का अधिकार दिलाया।
यज्ञ में आहुति दी जाने वाली जड़ी-बूटियों और समिधा (लकड़ी) से वायुमंडल शुद्ध होता है और प्रदूषण कम होता है।
गायत्री मंत्र के उच्चारण और यज्ञ की ऊर्जा से तनाव दूर होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है।
यज्ञ के धुएं और मंत्रों के कंपन से कई तरह की बीमारियों और कीटाणुओं का नाश होता है।
यज्ञ की पूर्णहुति में सभी ने गुरुदेव के विचार क्रांति अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।
यज्ञ के उपरांत सभी परिजनों ने ज्योति कलश रथयात्रा के आगे नतमस्तक होकर जयघोष पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
यज्ञ में जिला केंद्र गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा शाहजहांपुर से युवा प्रकोष्ठ, महिला मंडल के साथ , गायत्री शक्तिपीठ चिनौर महिला मंडल टीम एवं पीलीभीत जिला समन्वयक लालाराम जी अपनी टीम के साथ ,बरेली गायत्री परिवार कार्यकर्ता एवं गायत्री परिवार शाहजहांपुर जिला सह समन्वयक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव टीम के साथ रथ सारथी राकेश जी सपत्नीक एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ
सभी महोलिया मुंडी ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं को पूज्य गुरुदेव का सद्साहित्य, अखंड ज्योति पत्रिका एवं युग निर्माण योजना साहित्य वितरित किया गया। सभी ने विचार क्रांति अभियान से जुड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रथ सारथी राकेश जी ने यज्ञ में आए सभी ग्रामवासियों एवं सभी वरिष्ठ परिजनों का आभार व्यक्त किया।
सायंकाल ग्राम महोलिया मुंडी शिव मंदिर पर भव्य दीपयज्ञ का आयोजन किया गया।
दीपयज्ञ में राकेश जी ने सपत्नीक परिवार सहित पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा विश्व शांति, परिवार की सुख-समृद्धि और समाज में सद्भावना की कामना की।
दीपयज्ञ को जिला समन्वयक सूरज वर्मा,सविता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।
दीपयज्ञ के दौरान सूरज वर्मा ने कहा कि
कि अखंड दीपक घर-घर जाकर अज्ञान रूपी अंधकार को समाप्त कर ज्ञान रूपी दीप जला रहा है। यह अखंड दीपक समाज में जागृति, सद्बुद्धि और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए युग परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज समाज को भौतिक विकास के साथ-साथ मानसिक और आध्यात्मिक जागरण की आवश्यकता है। ज्योति कलश रथयात्रा उसी उद्देश्य को लेकर जन-जन तक पहुंच रही है और लोगों को संस्कार, आत्मचिंतन और सद्विचारों से जोड़ रही है।
गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रंजीत वर्मा ने बताया कि ज्योति कलश रथयात्रा आगामी दिन प्रातः नगर क्षेत्र कुछ स्थानों पर एवं सायं ग्राम पिपरिया पहुंचेगी जहां जगह जगह स्वागत के साथ गावँ में दीपयज्ञ के साथ जनजागरण, विचार क्रांति और युग निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। यात्रा के प्रभाव से बड़ी संख्या में लोग आत्मसुधार, नशामुक्ति और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प ले रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई चेतना जागृत हो रही है।








