सीएचसी में हंसी-मजाक को लेकर बवाल, महिला ने प्रशिक्षु को चप्पलों से पीटा; वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में टीकाकरण प्रशिक्षुओं और मरीज के परिजनों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला प्रशिक्षु की चप्पलों से पिटाई करती नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, एक महिला अपनी बेटी के साथ आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान टीकाकरण का प्रशिक्षण ले रहे कुछ युवक वहां मौजूद युवती को देखकर आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। वायरल वीडियो में महिला हाथ में चप्पल लेकर एक प्रशिक्षु को पीटती दिखाई दे रही है, जबकि अन्य लोग और अस्पताल कर्मचारी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद प्रशिक्षुओं ने अस्पताल प्रबंधन को लिखित शिकायत देकर मारपीट का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल परिसर में हुए इस हंगामे से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights