पति की शराब की लत से परेशान महिला ने कीटनाशक पीकर दी जान

By Liberal Media

Published On:

Date:

मलिहाबाद। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के धना खेड़ा गांव में पति की शराब की लत से परेशान एक महिला ने कथित रूप से कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, धना खेड़ा गांव निवासी रेशमा (40) पत्नी सूरज अपने पति को शराब पीने से मना करती थीं। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों के मुताबिक रेशमा कई बार अपने पति की शराब छुड़वाने का प्रयास कर चुकी थीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

बताया गया कि गुरुवार को शराब पीने को लेकर दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद रेशमा ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें रहीमाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को तबीयत और अधिक खराब होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights