चित्रकूट में मासूम की हत्या से सनसनी, परिजनों ने हाईवे जाम कर की कार्रवाई की मांग

By Liberal Media

Published On:

चित्रकूट। जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे में एक मासूम बालक की हत्या से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पड़ोस का एक युवक अपने साथ ले गया और उस पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, बालक घर के बाहर खेल रहा था, तभी आरोपी उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि बाद में उसने लोहे की रॉड से हमला कर बालक की हत्या कर दी। परिजनों का यह भी कहना है कि वारदात के बाद शव को छिपाने के लिए गड्ढे में दबाने का प्रयास किया गया। बाद में बच्चे का शव खून से लथपथ अवस्था में बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर चित्रकूट-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights