मुरादाबाद में पुराने कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुरादाबाद। नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर क्षेत्र में पुराने कपड़ों के एक गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में हड़कंप फैल गया।

जानकारी के अनुसार, गोदाम मालिक असलम के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा लाखों रुपये का पुराना कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights