बहराइच। जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के खैराकला गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि अजगर जंगल से भटककर गांव में आ गया था। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने सुरक्षित तरीके से अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे पकड़कर पुनः जंगल में छोड़ दिया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।








