- उपजा ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर किया पत्रकारों और कवियों का सम्मान

शाहजहांपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) ने संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन प्रेस क्लब सभागार में किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने पत्रकार बुद्धदेव शर्मा, अखिलेश मिश्रा, विशेक मिश्रा आले नवी तथा कवियत्री सुमन पाठक, कवि कौशलेन्द्र मिश्र, अजय अवस्थी अनुरागी, पीयूष शर्मा, फैसल फैज और अर्शियान अर्श को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक अरविन्द सिंह ने कहा कि आज पत्रकारिता विषम परिस्थिति में की जा रही है। सजग और सकारात्मक पत्रकारिता से सभी का भला होता है। उन्होंने अपना संस्मरण भी सुनाया कि कैसे एक खबर से मुख्यमंत्री ने छह करोड़ रुपए सड़क के लिए रिलीज कर दिए, ये अलग बात है कि उस क्षेत्र में छह वोट भी नहीं मिले। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है। पत्रकार समाज की आंख, कान और आवाज होता है, जो जनभावनाओं, समस्याओं और मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करता है। निष्पक्ष पत्रकारिता से समाज को दिशा मिलती है। पत्रकारों को निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम में फैसल फैज ने शहर हमारा सच्चा था शीर्षकीय कविता और सुमन पाठक ने कविता के माध्यम से पुराने समय का चित्र खींचकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में पत्रकार बलराम शर्मा ने कहा कि इस समय पत्रकारिता की दशा और दिशा, दोनों ही खराब है। चुनौतियां बहुत हैं। डिजिटल युग में पत्रकारिता की रेंज बढ़ी है, लेकिन साख कम हुई है। इसे मजबूत करने की जरूरत है। पत्रकार प्रेमशंकर गंगवार ने कहा कि आज पत्रकारिता में जो लोग आ रहे हैं, वह न पढ़ना चाहते और न ही सीखना। नई तकनीक का इस्तेमाल भी बुद्धिमत्ता से नहीं करते। ये लंबे समय तक चलने वाली नहीं। कार्यक्रम में उपजा के प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद इरफान, उपजा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, संजीव गुप्ता आदि ने भी पत्रकारिता की दिशा, दशा और चुनौतियां शीर्षक पर अपने- अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम से पूर्व उपजा के जिला महासचिव पंकज सक्सेना ने मुख्य अतिथि विधायक अरविन्द सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार शर्मा, संजीव गुप्ता, उपजा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, रामलड़ैते तिवारी, एमआई खान, स्वदेश शुक्ला, शिवकुमार, विवेक वर्मा, मनोज प्रबल, दीप श्रीवास्तव, महमूद खान, आशीष शुक्ला, नरेंद्र सक्सेना, महेंद्र चावला आदि ने विधायक व अतिथियों का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में उपजा जिला इकाई में सक्रिय योगदान को देखते हुए फैसल फैज को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महमूद खान को जिला सचिव मनोनीत किया गया और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओंकार मनीषी ने की और मंच का संचालन डॉ सुरेश मिश्रा ने किया। अंत में उपजा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीक और महासचिव पंकज सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपजा के जिला सचिव इमरान जिलानी, संजय कौशल, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, योगेश शुक्ला, अंकित गुप्ता, सोनू राठौर, रोहित सक्सेना, रितेश माथुर, प्रभाकर मिश्र, अनिल मिश्रा, सुशील शर्मा, शुभम श्रीवास्तव, विमलेश अवस्थी, उदित शर्मा, सुशील शुक्ला, राहुल अवस्थी, मोहम्मद राशिद आदि बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार आदि मौजूद रहे।








