हापुड़। जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के शेखूपुर खिचरा गांव में महज 300 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले तथा जमकर पथराव हुआ। घटना में दर्जनभर लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी इस्लाम और मुबारक अली के बीच बच्चों की कहासुनी और 300 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। पथराव के चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना में नदीम, इसरार, कय्यूम, इंतजार, ईस्ते खान, शोएब, जुल्फिकार, जुबेर, नईम, गुफरान, हसीन, आबिद और रिजवान सहित कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और घायलों को धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं।








