शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
शाहजहांपुर शहर के मुख्य बाजार गोविंदगंज में स्थित गुरुनानक क्रॉकरी हाउस की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें दूर तक आसमान छूती नजर आईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई यूनिट मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मी लगातार साहस के साथ आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
गनीमत रही कि दुकान के दोनों ओर स्थित जूते-चप्पल की दुकानों तक आग नहीं पहुंची, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग की ऊपरी हिस्से में लपटें देर तक बनी रहीं।
घटना के बाद बाजार क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है।








