बरेली में मृत गोवंश मिलने पर हंगामा, गौ रक्षकों ने लगाया मामला दबाने का आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली | LIBERAL MEDIA

बरेली के सैटेलाइट क्षेत्र स्थित सतीपुर चौराहे से आला हजरत हॉस्पिटल के आगे एक स्थान पर गाय और करीब तीन महीने के बछड़े के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गौ रक्षक मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे गौ रक्षकों में सोनू ठाकुर, नीरज पाटिल, निषाद ठाकुर, ऋषि यादव, वैभव ठाकुर, गौतम कश्यप, यश राजपूत और शांकी सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे। गौ रक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

वहीं मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। गौ रक्षकों का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई।

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

वीरेंद्र कश्यप की रिपोर्ट

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights