शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
ईद-उल-अज़हा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को शाहजहांपुर में पूरे अकीदत, अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में मुख्य नमाज़ अदा की गई, जहां सुबह से ही नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।
जिला पेश इमाम हुज़ूर अहमद मंजरी ने ईद-उल-अज़हा का ख़ुत्बा पढ़ते हुए नमाज़ अदा कराई। उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, समर्पण, करुणा और इंसानियत का संदेश देता है। कुर्बानी केवल रस्म नहीं, बल्कि इंसान के भीतर की बुराइयों और अहंकार को त्यागने का प्रतीक है।
नमाज़ के बाद देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और दुनिया में शांति के लिए विशेष दुआएं की गईं। ईदगाह परिसर में गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहां विभिन्न समुदायों के लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
ईद-उल-अज़हा पर शाहजहांपुर में दिखी अमन, भाईचारे और अकीदत की मिसाल
Published On:








