ग्रेटर नोएडा में डॉक्टर के घर लाखों की चोरी, वारदात CCTV में कैद

By Liberal Media

Published On:

Date:

ग्रेटर नोएडा | LIBERAL MEDIA

ग्रेटर नोएडा में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर अल्फा में चोरों ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर केशव गर्ग किसी काम से दनकौर गए हुए थे। घर में कोई मौजूद नहीं था, इसी दौरान बीती रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दो चोर बड़ी आसानी से घर में घुसे और चोरी कर फरार हो गए।

घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights