अमेठी | LIBERAL MEDIA
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र स्थित पूरे ठकुराइन करन गांव पहुंचा, जहां उन्होंने भाजपा बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय बृजेश चंद्र तिवारी के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्मृति ईरानी ने स्वर्गीय बृजेश चंद्र तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
इसके बाद स्मृति ईरानी का काफिला गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के जूठीपुर गांव, गुरूदत्त गंज के लिए रवाना हुआ, जहां वह भाजपा बूथ अध्यक्ष पवन पासी के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी।








