लखनऊ | LIBERAL MEDIA
लखनऊ के कृष्ण नगर स्थित सिटी मॉडर्न एकेडमी में एसएससी जीडी की परीक्षा सर्वर ठप होने के कारण रद्द कर दी गई। परीक्षा निरस्त होने के बाद केंद्र पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और अभ्यर्थियों ने जमकर नाराजगी जताई।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे भीषण गर्मी और महंगाई के बीच करीब 100 किलोमीटर दूर से परीक्षा देने पहुंचे थे, लेकिन सर्वर न चलने के कारण उनका पेपर रद्द कर दिया गया। छात्रों का कहना है कि 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में लंबा सफर तय करने के बाद भी उन्हें निराशा हाथ लगी।
छात्रों ने कहा कि इस तरह अचानक परीक्षा रद्द होने से उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है और उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। फिलहाल परीक्षा दोबारा कब आयोजित होगी, इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सर्वर ठप होने से एसएससी जीडी परीक्षा रद्द, छात्रों का फूटा गुस्सा
Published On:








