विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आरएमएल संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आर.एम.एल. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पुवायां में तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा रहे।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पुवायां के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा ने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित कई जानलेवा रोगों का प्रमुख कारण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त जीवन अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और अपने परिवार व समाज में जागरूकता फैलाने का प्रण लिया।

इस अवसर पर आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरमैन वर्षा गोस्वामी सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights