बुलंदशहर में सड़क किनारे घूमता दिखा मगरमच्छ, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बुलंदशहर | LIBERAL MEDIA
बुलंदशहर में सड़क किनारे घूम रहे मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मगरमच्छ रजवाहे की पुलिया के ऊपर सड़क किनारे घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रहे एक कार सवार ने मगरमच्छ को देखकर उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। सड़क के पास मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में लोगों के बीच दहशत और कौतूहल का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights