ललितपुर | LIBERAL MEDIA
ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां प्रेमी के साथ जा रही महिला को उसके पति ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ।
आरोप है कि पति के परिजनों ने महिला के साथ मौजूद युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति ने पकड़ा, प्रेमी की चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल
Published On:
Date:








