अमरोहा में भाजपा संगठनात्मक बैठक, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र

By Liberal Media

Published On:

अमरोहा | LIBERAL MEDIA
अमरोहा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा अपनी जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर एक बार फिर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।
बैठक में एमएलसी डॉ. हरिसिंह ढिल्लो, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights